"विद्यालय एक वृक्ष के सामान होता है। जितना उसके पोषण में परिश्रम किया जायेगा उतना ही वह फलीभूत होगा।"
पतित पावनी माँ गंगा के सान्निध्य से पवित्र इस कानपुर नगर में यह विद्यालय स्थित है। हमारा विद्यालय भारतीय संस्कृति, ज्ञान, गरिमा एवं राष्ट्रीयता से परिपूर्ण है।
विद्यालय का अपना भरा पूरा परिवार है। सुयोग्य एवं प्रतिष्ठित शिक्षक निरन्तर छात्रों के ज्ञान में वृद्धि करते रहते है। श्रेष्ठ प्रबंध समिति के कुशल निर्देशन में विद्यालय परिवार एक गुथी हुई माला कि तरह इस विद्यालय को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर किये हुए है।









